रजरप्पा। रामगढ़ जिला अंतर्गत कुंदरुखुर्द में डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन के तहत अधिकार एवं योजना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड तथा आधार कार्ड से जुड़े कार्यों को ऑन-द-स्पॉट संपन्न किया गया और लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराए गए।

शिविर में सूचना पेनियोर निशा कुमारी, शिवशंकर महतो (ऑपरेटर) एवं सूचना पेनियोर सेंटर संचालिका आशा कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न कार्डों का ऑनलाइन आवेदन कर लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कीं। वहीं, पोस्ट ऑफिस से आए आधार ऑपरेटर बजरंग महतो एवं बालकरण महतो ने आधार संबंधी कार्य निष्पादित किए।
जबकी जिला सामान्यक सुरेश राम ने शिविर में श्रम विभाग द्वारा संचालित 17 योजनाओं की भी जानकारी दी गई, जिसमें सेफ्टी किट छात्रवृत्ति योजनाएं तथा अन्य कल्याणकारी परियोजनाएं शामिल थीं। उपस्थित लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

लाभार्थियों को बताया गया कि वे इस योजना के तहत चयनित अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार शिविर ने ग्रामीणों को न केवल जरूरी कार्ड उपलब्ध कराए बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त और जागरूक भी बनाया। मौके पर अरविंद कुमारी रेणु कुमारी सहित कई लोगों शामिल थे


