रजरप्पा।
शनिवार को चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में चुरचू प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत स्थित बहेरा 45 कांटा निवासी जोलोहरि, जगदीश राम, सुरजन मांझी और मनाराम मांझी के बीच वर्षों से जमीन विवाद चलरहा था मुखिया के देखरेख में जमीन विवाद को आपस में बैठकर जमीन के मापी करके बैठक में उपस्थित सारे लोगों के साथ-साथ विवादित लोगों के भी सर्व सहमति से इस विवाद को सुलझाया गया, और आपस में भाईचारगी के साथ-साथ मिलजुलकर के रहने के भी बात कही गई,
इस दौरान मुखिया देवकी महतो कहा कि हमारी कोशिश रहती है, लोगों में आपसी मतभेद ना रहे, सारे लोग अच्छे से भाईचारागी के साथ रहे जिससे हम सभी को भी अच्छा लगे, मौके पर प् मुखिया देवकी महतो, मुखिया प्रतिनिधि सहदेव किस्कु, पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य शक्ति देवी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बीरसा टुडू, भोला मांझी, जगदीश राम, मनाराम मांझी, सहित सैकड़ो के संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

