रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। सीसीएल सिरका व अरगड्डा जीएम ऑफिस यूनिट सुरक्षा विभाग ने बुधबाजार सिरका रेलवे लाइन के अगल-बगल झाड़ियां में छुपाकर रखे गए करीब 15 टन अवैध कोयला बरामद किया हैं, जिसे ट्रक में उठाकर सिरका सीएचपी कोयला स्टॉक में जमा करवाया गया, बताया गया क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है
मौके पर सुरक्षा विभाग अरगड्डा जीएम यूनिट के एएसएसआई जितेंद्र, एएसएसआई प्रमोद सिंह, सिरका के एसआई उमेश रविदास, एएसएसआई विक्रम सिंह समेत होमगार्ड महिला पुरुष जवान उपस्थित थे।

