सभी जिलेवासियों से अपने निकटतम प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की उपायुक्त ने की है अपील
रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर रामगढ़ जिला अंतर्गत 2 लाख लोगों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में सीपीआर एवं फर्स्ट देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाना है। इसे लेकर पूर्व में जिला स्तर पर सीपीआर एवं फर्स्ट एड देने को लेकर प्रशिक्षण देकर 3229 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं।
अभियान के तहत अब तक जिले में 1 लाख 30 हज़ार लोगों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है वही यह प्रशिक्षण निरंतर जारी है। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों जैसे कार्डियक अरेस्ट, चोकिंग, ब्लीडिंग, बर्न, फ्रैक्चर, वज्रपात, डूबना, शॉक, सांप का काटना एवं दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है
एवं सभी की दुविधाओं को दूर किया जा रहा है। गौरतलब होकि अभियान मोड में जिले के पंचायतों, विद्यालयों, कारखानों, खदानों आदि में सीपीआर एवं फर्स्ट एड देने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के द्वारा सभी जिले वासियों से अपने नजदीकी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर सीपीआर देने एवं फर्स्ट एड उपचार करने संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की गई है।


