रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ ने रजरप्पा, रामगढ़ एवं बरकाकाना थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों एवं पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और उन्हें सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही आम जनता से भी बातचीत कर त्योहार को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पूजा समितियों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें।

