रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। सिरका अरगड्डा जीएम ऑफिस में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार मां दुर्गा सप्तशती पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू किया गया। पूजा स्थल पर विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की आराधना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना एवं हवन के साथ हुई। इस अवसर पर महाप्रबंधक सहित कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां भक्तजन पूरे उत्साह से मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। पूजा समिति ने बताया कि सप्तशती पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। साथ ही दुर्गा अष्टमी और नवमी को विशेष अनुष्ठान संपन्न होंगे। कार्यालय प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरगड्डा जीएम ऑफिस में वर्षों से हो रही मां दुर्गा सप्तशती पूजा पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है।

