मां महागौरी की हुई आराधना, महाआरती में भारी संख्या में जुटे महिला-पुरुष श्रद्धालु
भुरकुंडा (रामगढ़)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भुरकुंडा कोयलांचल भदानीनगर, बासल, सयाल, उरीमारी, पतरातू सहित आसपास क्षेत्रो में मंगलवार को महाअष्टमी पूजा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस दौरान मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जवाहर नगर ज्योति क्लब दुर्गा मंडप में पुरोहित राधे मोहन मिश्रा और रिक्रेएशन क्लब थाना मैदान भुरकुंडा में पुरोहित सतीश मोहन मिश्रा और विक्की मिश्रा द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना सहित

अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। उनके द्वारा बलिदान सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से संपन्न कराए गए। संध्या में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा और हर ओर जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।

इस वर्ष भी पूजा पंडालो के अंदर बेहतरीन सजावट के बीच मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाए स्थापित की गई है। पंडालो के अंदर और बाहर रंग बिरंगे विद्युत बल्बो से बेहतरीन ढंग से साज सजावट की गई है। सभी ओर मां दुर्गा के वैदिक मंत्रो और भक्ति गीतो से क्षेत्र गूंज रहे हैं। कोयलांचल सहित ग्रामीण इलाको का वातावरण दुर्गामय भक्तिमय बना हुआ है।
दो दर्जन से अधिक जगहो पर बने हैं पूजा पंडाल
इस बार भी भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास क्षेत्रो में दो दर्जन से अधिक जगहो पर पूजा पंडाल बने हैं। भुरकुंडा पूरणराम चौक, बिरसा चौक, रिक्ररेशन कलब, बौनर धौड़ा, जवाहर नगर, सौंदा डी कलब घर, जयनगर, सेंट्रल सौंदा मैदान, सीसीएल सौंदा क्लब घर, को-ऑपरेटिव, रिभर साईड शास्त्री पार्क, गांधी पार्क, नेहरू पार्क, भदानीनगर के आईएजी ग्लास फैक्ट्री, लपंगा, पटेलनगर, सौंदा बस्ती, केके कोलियरी पोड़ा, सयाल, उरीमारी, चैनगड्डा, सयाल टिपला, दत्तो, रसदा, बलकुदरा आदि कई जगहो पर एक से बढ़कर एक पूजा पंडालो का निर्माण हुआ है। विभिन्न मंदिरो के थीम पर पंडाल बने हैद्व जो लेागों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


