रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। कोयला नगरी गिद्दी, रेलीगड़ा, सिरका, अरगड्डा ,जीएम ऑफिस गांव डाड़ी, चुम्बा, हैसालौंग, कनकी, बुमरी, कंजगी, हेसला, मनुवा, फुलसराय समेत पूरे जिले में नवरात्रि के अष्टमी को भक्तों ने अपने घरों, पूजन पंडालो में धूमधाम के साथ पूजा मनाई, मां शीतला मंदिर गिद्दी ‘ए’ के प्रांगण में ब्राह्मण रविकांत बनर्जी के द्वारा पारंपरिक नियमों के अनुसार पूजा पाठ किया गया, फल फूल मिष्टान्न बेलपत्र पुष्प अर्पित करने के बाद प्रार्थना क्षमा याचना पुष्पांजलि आरती कर बच्चों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया,
सभी ने मां शीतला और मां नवदुर्गा से अपने परिवार समेत क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना किया, लोगों ने बताया कि कई वर्षों से निमिया पेड़ के नीचे मां शीतला का आसान है, यहां भक्तजन पूजन पाठन करने के पश्चात अपनी मनोकामनाओं को भी पाते हैं, लोगों में बड़ी आस्था है, विशेष पूजा नवरात्र में हवन, कन्या पूजन और भोजन के बाद संपन्न होता है, मौके पर भक्तजन सुनीता कुमारी, रीना देवी, बुजुर्ग भक्त समेत कई बच्चे उपस्थित थे।

