रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज पूरे देश में व्यापक स्तर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गिद्दी ए दुर्गा मंडप में भी भगवा ध्वज के तले शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर के पूजन एवं शस्त्रों के पूजन से हुई, जिसे जिला सह कार्यवाह अमित कुमार एवं मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पाण्डेय ने संपन्न किया।
तत्पश्चात मुख्य शिक्षक मनीष सन्नी कुमार ने उपस्थित स्वयंसेवकों से ध्वज प्रणाम कराया और ध्वज गीत का सामूहिक गायन हुआ। इसके बाद संघ के जिला सह कार्यवाह अमित कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यों की दिशा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड कार्यवाह ओम प्रकाश महतो, खंड बौद्धिक कार्यकर्ता मनोज कुमार, जिला बाल प्रमुख मनीष कुमार पृथ्वी,
मुख्य शिक्षक सन्नी कुमार, जिला सह कार्यवाह अमित कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि (मांडू विधानसभा) पुरुषोत्तम पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि (डाड़ी) गुंजन साव, बृजकिशोर पाठक, बसंत सिन्हा, प्रवीण कुमार सिंह, सुनंद कुमार, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुश महतो, सियाराम सिंह, सुदामा शर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, रमेंद्र पाण्डेय सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।


