रिपोर्ट एस कुमार
गिददी/ सिरका। कोयला क्षेत्र अरगड्डा के मां शीतला मंदिर गिद्दी ‘ए’ प्रांगण में बुधवार को नवरात्रि के नवमी के दिन हर्षोउल्लास के साथ पूजन किया गया, फल फूल मिष्टान्न अर्पित करने के बाद हवन आरती पुष्पांजलि देकर भक्तों ने पूजा की, अंतिम चरण में छोटी कन्याओं का पूजन कर पूड़ी हलवा खीर सब्जी का भोग लगाया गया, सभी कन्याओं के पैर आलता से रंगा गया,
लाल तिलक लगाकर अच्छत छीटकर आरती की गई, सभी ने अपने परिवार और नगर के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना किया, मौके पर पूजारी ब्राह्मण रविकांत बनर्जी, भक्त प्रवीण राजवंशी, सुनीता देवी, बसंती देवी रीना देवी रानी देवी समय दर्जनों भक्तजन उपस्थित थे।

