प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, दी गई श्रद्धांजलि, लोगों क़ो लाल बहादुर जी के रास्ते पर चलने की दी गई सलाह
हजारीबाग। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग इकाई द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर
उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों क़ो लाल बहादुर जी के रास्ते पर चलने की सलाह दी गई। कायस्थ महासभा हजारीबाग इकाई के द्वारा जिला अध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा जी के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही उल्लास से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री जी की प्रतिमा को नीर स्नान कराने के उपरांत माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सिर्फ कायस्थ ही नहीं बल्कि दूसरे जाति और धर्म के भी लोग शिरकत किए। क्योंकि शास्त्री जी सिर्फ कायस्थ जाति के ही नही अपितु देश के प्रधानमंत्री थे। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों को बधाई दी गई।और सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
