रजरप्पा। 2 अक्टूबर 2025 को बहेरा पंचायत अंतर्गत फुसरी पूल के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दोनों व्यक्तियों की मौके पर हीं मौत हो गई, दोनों व्यक्तियों की पहचान कजरी सोनरा टोला निवासी मंगरा मांझी के पुत्र और दामाद के रूप में हुई, पुत्र अभिषेक मुर्मू उम्र 25 वर्ष और दमाद बंटी सोरेन उम्र 30 वर्ष बताए जा रहे है,


दोनों को एक अज्ञात वाहन बहुत बुरी तरह कुचलकर भाग निकला, फिलहाल मौके पर स्थानीय मुखिया श्री देवकी महतो,पुलिस प्रशासन सहित चुरचू प्रखंड के सी.ओ मोके वारदात पर पहुंचे है, मुखिया देवकी महतो के देख रेख में सी.सी.टीवी कैमरा खंगाला जा रहे है, जो 45 कांटा चेक पोस्ट पे लगा हुआ है ताकि अज्ञात गाड़ी की पहचान हो सके ।
