ग्रामसभा का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने दिए विकास मद से जुड़े सुझाव
भुरकुंडा (रामगढ़)। सरकारी निर्देशानुसार गुरुवार को सौन्दा डी पंचायत भवन में जयंती दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात ग्रामसभा का आयोजन हुआ, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के पंचायत विकास मद से संबंधित ग्रामीणों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन पंचायत सचिव खुशबू रानी ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पतरातु प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य कुमकुम देवी, वार्ड सदस्य एंजलिना एक्का, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार, अरविंद ओझा, पूर्व वार्ड सदस्य मखन कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संजय कुमार, प्रज्ञा केंद्र संचालक राजेश चौधरी उपस्थित थे। मौके पर रामानन्द, राजाराम सिंह, पप्पू तिवारी, बिन्दु देवी, बिनिता देवी, रविंद्र कुमार, सुदर्शन प्रसाद, मो. सकिल, भगवान दास सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए और विकास कार्यों पर अपने बहुमूल्य सुझाव रखे।

