भुरकुंडा (रामगढ़)। लबगा गांव में दुर्गा पूजा का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दस दिनों तक लगातार दुर्गा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित द्वारा संपन्न कराए गए। पूजा के साथ-साथ प्रतिदिन डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयदशमी के अवसर पर गुरूवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों गांवों से हजारों लोग उपस्थित हुए और मेले का आनंद उठाया।
बारिश होने के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। भीड़ में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक बिरसा मुंडा, नन्दलाल महतो, सह संरक्षक डोमन महतो, हुलास महतो, लक्ष्मण साव, अध्यक्ष छटु प्रसाद, सचिव लखन मुंडा व रामेश्वर गोप, संयोजक रंजीत यादव, प्रवील तुरी, उपाध्यक्ष विजय कुमार, कैलाश मुंडा, बादल पाहन, उपसचिव दिलीप साव, विनोद यादव, प्रदीप साव, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, संदीप कुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस कुमार, पूजा प्रभारी सुरेश गोप,
लखी महतो, खागेश्वर महतो, निरू देवी, मंजू देवी, अनिता देवी, मेला प्रभारी शिवा कुमार, राहुल कुशवाहा, रौशन महतो, अनिल साव, योगेश साव, निखिल, विशाल, सुधांशु, विष्णु, रूद्र, बंटी, राहुल, कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता, मनोज यादव, अनुज साव, अनिल यादव, राजु मुंडा, अविनाश तुरी, पंकज मुंडा, सुधाकर प्रसाद सहित समस्त ग्रामीण जुटे हैं।

