दक्षिणेश्वर काली मंदिर में नवरात्र पाठ संपन्न, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच नव कन्याओं का हुआ पूजन-अनुष्ठान, कराया गया भोजन
भुरकुंडा (रामगढ़)। शीतला मंदिर प्रांगण में स्थापित दक्षिणेश्वर कालीमंदिर में नवरात्र पाठ का समापन नवमी पूजन, हवन नव कन्या पूजन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूजा में बतौर यजमान विजय वर्मा, माता निर्मला देवी शामिल हुईं। हवन के बाद नव कन्या पूजन और प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मंदिर के संस्थापक किशोरी वर्मा ने कहा कि भक्ति आयोजनो से क्षेत्र में हरियाली-खुशहाली का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनो से श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में डूबकी लगाने का भी अवसर मिलता है।

श्री वर्मा ने मंदिर में मत्था टेक अपने घर-परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन-अनुष्ठान में मंदिर की पुजारन आशा देवी, विजय वर्मा, अजय वर्मा, राजा वर्मा, मुकेश वर्मा, शिवम कुमार, भीम कुमार, अर्श, सूरज, पूनम देवी, सोनी देवी, मीनू देवी, नेहा देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थें। हवन अनुष्ठान को संपन्न कराने में मंदिर के संस्थापक किशोरी वर्मा, निर्मला देवी सहित पूरे परिवार का विशेष योगदान रहा।

