आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगा : रोशन लाल चौधरी
भुरकुंडा (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को भाजपा झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में जाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी ने कहा कि आदित्य साहू का अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता पार्टी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदित्य साहू को यह दायित्व सौंपना अत्यंत सराहनीय है। उनके पास वे सभी गुण हैं, जो एक सशक्त प्रदेश नेतृत्वकर्ता में होने चाहिए। विधायक ने आगे कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, उसी प्रकार झारखंड में भी आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा नया मुकाम हासिल करेगी। इस मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी के छोटे भाई ज्योति कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।
