रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ सदर जयंत जेरोम लकड़ा का शुक्रवार को मेदांता हॉस्पिटल रांची में निधन हो जाने के उपरांत शुक्रवार को रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य की कामना की। साथ ही उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने भी दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

