रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। शुक्रवार को वार्ड नंबर 8 कुम्हार टोला निवासी विजय तुरी घर के आंगन में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी। परिजनों ने उन्हें बरेलीया नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के तहत निशुल्क सर्जरी की गई। सफल ऑपरेशन के बाद विजय तुरी को स्वस्थ कर छुट्टी दे दी गई। युवा समाजसेवी दिव्या कुमारी ने नर्सिंग होम के संस्थापक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल बरेलीया को बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
परिजनों ने भी डॉक्टर राहुल बरेलीया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. राहुल बरेलीया ने कहा कि आगे भी गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलती रहेगी। जो लोग आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं कर पाते, उन्हें निःशुल्क जांच, निःशुल्क दवा और प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के तहत निशुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

