रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ सदर जयंत जेरोम लकड़ा का शुक्रवार को मेदांता हॉस्पिटल रांची में निधन हो जाने के उपरांत शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी। साथ ही जिला एवं प्रखंड के अन्य कार्यालयों में भी शोक सभा का आयोजन किया गया।
