विधायक व यूनियन प्रतिनिधि ने जीएम, पीओ को दो दिनों का दिया समय, होगा कोलयरी चक्का जाम
रिपोर्ट एस कुमार
गिददी/सिरका। मजदूर कॉलोनी गिद्दी गोल्डन क्लब एवं सागर चौक मोहल्ला में 10 दिनों से पानी आपूर्ति बाधित है, जिससे यहां के लोगों के बीच काफी समस्या उत्पन्न हो गई, इसे लेकर विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो, प्रतिनिधि गुड्डू यादव, बीसीकेयू क्षेत्रीय सचिव गौतम बनर्जी ने समस्या पर अरगड्डा जीएम, पीओ गिद्दी, वाशरी पीओ डुंगडुग साहब से वार्ता किया,
वार्ता में प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए प्रबंधन को दो दिनों के अंदर पानी आपूर्ति सुचारू रूप से कॉलोनी में बहाल करने के लिए कहा है, नहीं तो आगामी सोमवार से कोलयरी गिद्दी ए का चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा, मौके पर मजदूर कॉलोनी की कई महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।


