सौंडा डी क्लब घर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कथा वाचिका अदिति प्रिया ने किया प्रवचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भुरकुंडा (रामगढ़)। शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर सौंडा डी क्लब घर दुर्गा मंडप प्रांगण में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। वृंदावन की कथा वाचिका अदिति प्रिया ने प्रथम दिवस की कथा का वाचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा समिति के सचिव संजय यादव द्वारा श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ की गई। पहले दिन की कथा में अदिति प्रिया ने बताया कि प्रथम दिवस को महात्म्य कथा कहा जाता है।

इसमें भक्ति-नारद संवाद, ज्ञान-वैराग्य की पीड़ा का निवारण, गौकर्ण-धुंधकारी प्रसंग जैसे प्रसंग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत सुनने मात्र से मुक्ति प्राप्त होती है। यह कथा पद्म पुराण से ली गई छह अध्यायों पर आधारित है। दूसरे दिन कथा में प्रथम स्कंध का वाचन प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कथावाचिका अदिति प्रिया का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कीबोर्ड पर सुदामा प्रसाद, तबले पर रामगोपाल पाठक, हारमोनियम पर रितेश कुमार तथा आचार्य गौरव पांडेय ने भरपुर साथ दिया।
वहीं बिपिन सिंह द्वारा कथा का लाइव प्रसारण किया गया। भजन का आनंद लेने और कथा श्रवण हेतु सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए। जिनमें संजय यादव, दशरथ कुर्मी, अशोक शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अनिल सिंह, डब्लू पांडे, सुरेश खरवार, उप मुखिया संजय भारती, सुशील सिंह, राजगिरी चौधरी, उमेश साव, संजय सिंह, अजीत जायसवाल, भोला राजभर, उमेश रजक, नीरज भट्ट, दीपक सिंह परदेसी, नोनिया विक्रमा सिंह यादव, दशरथ सिंह सहित अनेक भक्त शामिल थे।


