जिला महामंत्री सूरज पासवान सिक्की ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और टीम भावना के लिए प्रेरित किया
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। अरगड्डा में रविवार को स्थानीय आयोजकों द्वारा बच्चों के बीच खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वास्थ्य व फिटनेस के महत्व को समझाने के उद्देश्य से फुटबॉल वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई बच्चे उपस्थित थे और उन्होंने उत्साहपूर्वक फुटबॉल खेलकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सूरज पासवान सिक्की ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक विकास और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सूरज पासवान सिक्की द्वारा बच्चों को फुटबॉल वितरित किया गया।


