कला उत्सव कार्यक्रम में रामगढ़ जिले के बच्चे बेहतर प्रदर्शन करेंगे- कुमारी नीलम
रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार एवं शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को झारखण्ड शिक्षा परियोजना कार्यालय रामगढ़ से राज्यस्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिला का टीम जे.सी.ई.आर.टी.रांची रवाना हुई। कला उत्सव कार्यक्रम में जिला से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोला, एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला, आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़, डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना, कुजू, गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ के छात्र छात्राएं भाग लेंगे।
कार्यक्रम में शास्त्रीय गीत नृत्य, क्षेत्रीय नृत्य, पेंटिंग, कहानी जैसे कई प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में रामगढ़ जिला के बच्चे की बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मौके एडीपीओ नलिनी रंजन एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की,शिक्षक राजकुमार नायक,नागेश्वर महतो,लवली विनीता, मिथलेश कुमार रविदास तजिंदर कौर, सुमित्रा कुमारी,कविता करमाली, अल्पना कुमारी सहित सभी लोगो ने अग्रिम शुभकामनाएं दिया।


