बेहतर अध्ययन के लिए छात्रों की नियमित उपस्थिति बहुत जरूरी:डॉ संज्ञा
रजरप्पा। मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक रीजनल डा. ऊमर फारूक (मानू) राँची ने रामगढ़ जिला में चलने वाले कई शिक्षण संस्थानों का दौरा किया ।जिसमें प्रमुखता से एक घनी आबादी वाले ख्यति प्राप्त चितरपुर कालेज चितरपुर के शिक्षकों कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को संबोधित किया ।

पूजा की छुट्टी के बाद पहले दिन छात्र-छात्राओं की सभागार में उपस्थिति ठीक रही। ऊमर फारूक नें कालेज की प्रचार्या डा. संज्ञा ने संबोधित करते हुए कहा की महाविद्यालय मे नियमित रूप से पहुंच कर शिक्षा का अध्ययन कर रहे है शिक्षा की जानकारी दिया गया बेहतर पढ़ाई कर अपनी भविष्य को उज्जवल कर लाभ लेने का सुझाव दिया ।
कई तरह के प्रश्नोंतरी सवालों का जवाब भी दिया । महाविधालय की प्राचार्या एवं अन्य शिक्षकों के साथ मानू लर्निंग सपोर्ट सेंटर के कोर्डीनेटर डा.मंज़ूर अहमद ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन उर्दू प्रो शबाना अंजुम ने की। इस मौके पर प्राध्यापक सहित विभागीय छात्र छात्राए मौजूद थे।


