गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन और कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों ने किया भक्तों को भावविभोर
भुरकुंडा (रामगढ़)। सौंदा डी दुर्गा मंडप प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचिका अदिति प्रिया जी बृंदावन ने रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाओं का दिव्य वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान ने गजेंद्र को ग्राह से मुक्त कराया। इसके बाद समुद्र मंथन, वाराह अवतार, अम्बरीष चरित्र जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन हुआ।

कथा का मुख्य आकर्षण कृष्ण जन्मोत्सव रहा। जब कथा वाचिका ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया, तो पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने फूलों की वर्षा कर उत्सव मनाया। संगीत में तबले पर रामगोपाल पाठक, कीबोर्ड पर सुदामा प्रसाद, हारमोनियम पर रितेश कुमार और आचार्य गौरव पांडेय का सहयोग रहा।
मौके पर पूजा समिति के सचिव संजय यादव, दशरथ कुर्मी, अशोक शर्मा, मुखिया उपेंद्र शर्मा, अनिल सिंह, सुरेश खरवार, सुशील सिंह, कुमकुम देवी, राजगिरी चौधरी, संजय सिंह, उमेश साव, अरविंद साव, नीरज भट्ट, अशोक गुप्ता, राजू मेहता, अजीत जायसवाल, भोला राजभर, ओमप्रकाश ओझा, दीपक सिंह, उमेश रजक, दशरथ सिंह, संजय भारती, विक्रम सिंह यादव, रंजीत शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


