खीर का किया सामूहिक प्रसाद ग्रहण, बौधिक सत्र में मिली सेवा व एकता की प्रेरणा, विधायक रोशन लाल चौधरी भी हुए शामिल

भुरकुंडा (रामगढ़)। पटेलनगर भुरकुंडा स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में मंगलवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से शाखा लगाकर की गई।

ध्वज प्रणाम के पश्चात मां भारती, परम पूज्यनीय डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार एवं माधव राव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उत्सव के अवसर पर आयोजित बौधिक सत्र में वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि शरद पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में पुण्य, शुद्धता एवं एकता का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण और संगठन की भावना को और अधिक सशक्त करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में संघ प्रार्थना के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से खीर का प्रसाद ग्रहण किया और परस्पर शुभकामनाएं दीं। मौके पर लव कुमार, रामपुकार शर्मा, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, उत्तम कुमार, विनोद सिंह, सत्येन्द्र नारायण, उपेंद्र प्रसाद, गुड्डू सिन्हा, नवीन सिंह, अशोक सोनी, विकास कुमार, सुखदेव प्रजापति, राजेश गुप्ता, गुड्डू पांडेय, किशोर कुमार, अनूप पाठक, वीरेंद्र सिंह,
धनंजय कुमार, राममणि राणा, सत्यप्रकाश राय, कुलदीप, मनोज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे। मौके पर संजीव कुमार बाबला, अखिलेश शर्मा, सत्यनारायण ठाकुर सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।


