रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। राज्य स्तरीय सोहराय चांचइर आर बरद खुटा कार्यक्रम को लेकर दुलमी बाजार टांड़ में सदस्यों की ओर से 18 अक्टूबर को हो रहे कायर्क्रम को लेकर बैठक रखी गयी। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो उपस्थित हुए। इस दौरान ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। रविवार को रामगढ़ में विशाल कार्यक्रम होगा। पूरे झारखंड एवं झारखंड के पड़ोस के राज्यों से भी कला एवं संस्कृति प्रेमी अधिक तादाद में सिदो-कान्हू मैदान में जुटेंगे।
उन्होंने कहा कि दुलमी प्रखंड से सैकड़ो महिला पुरुष ढोल नगाड़ों के साथ सोहराई चांचइर आर बरद खुटा कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे और इस कायर्क्रम को भव्य बनाएंगे। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान पहनकर सैकडों की संख्या में लोग शामिल होंगे।मौके पर इचातु मुखिया परमेश्वर पटेल, पूर्व उपप्रमुख रिझु महतो, दुलमी मुखिया रविन्द्र कुमार, होंन्हे मुखिया राजीव मेहता,
पोटमदगा उपमुखिया मृतुन्जय कुमार,दिलीप महतो, सुदलनाथ महतो, प्रकाश रंजन, छोटेलाल महतो,मनोज महतो मंगल महतो, बलराम महतो, तुनुलाल महतो, राहुल महतो,अनिल इगनेश,कैलाश महतो,दुधेश्वर महतो, सुधीर महतो, रामबृक्ष महतो, रविरत्न महतो, सतेंद्र चौधरी,तापेंद्र महतो, नागेंद्र महतो, शिबू महतो, कन्हैया महतो,सहित कई लोग उपस्थित थे।


