रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक गिद्दी सी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने की, जबकि संचालन प्रदीप महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो, केंद्रीय संगठन महामंत्री कपिल देव महतो, केंद्रीय सदस्य रवि कुमार महतो तथा जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार उपस्थित थे।
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने के संबंध में, स्पंज फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण और अन्य समस्याओं के समाधान के संबंध में, संगठन की मजबूती और विस्तार पर, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की दिशा में, तथा अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर जिला संगठन सचिव दीपेंद्र कुमार, प्रखंड सचिव सुधीर कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष तुलेश्वर महतो और दीपेंद्र राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल कुमार, प्रखंड प्रवक्ता विमल कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, दिनेश महतो, राहुल कुमार, शत्रुघ्न लोहार, सेवकी कुमार, सुरेश कुमार, उदय गोप, करमु कुमार, नरेश परेक और निखिल कुमार महतो सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


