रजरप्पा। गोला प्रखंड स्थित बरियातू पंचायत के काली बाड़ी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वजनि श्री श्री काली पूजा सोहराय महोत्सव मनाया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया गया है जिसमें 20 अक्टूबर सोमवार संध्या आरती तथा निशि रात्रि काली पूजा होगी,
21अक्टूबर मंगलवार दिन के 12बजे से महाभोगप्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाएगा एवं 22अक्टूबर दिन बुधवार को दिन के 2बजे से स्थानीय कलाकारों के द्वारा झुमर नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे शाम के 4 बजे से राष्ट्रीय ढोलक वादक पुरस्कृत हैमली कुमारी ग्रुप द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा,एवं रात्रि में झारखंड के मशहूर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
एवं मंदिर परिसर एवं आसपास जगह को आकर्षित बिजली लाइट द्वारा आकर्षक सजाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा सारे कार्यक्रम की तैारियां की जा रही है। समिति के संयोजको समिति के सुनील राज चक्रवर्ती, मनोज पुझर, देवव्रत सोनी, वासुदेव प्रसाद,धिरेन महतो, तुलसी दास महतो,महेंद्र पांडे, विश्वजीत कुमार, हीरा प्रमाणिक, रामलोचन महतो,वकिल सिंह, बलदेव महतो, संतोष महतो,बल्लु साव,ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

