शोकाकुल परिजनों से मिले मुखिया गहरी संवेदना व्यक्त किया
रजरप्पा। बृहस्पतिवार को, हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चूरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो ने, डाडी प्रखंड अंतर्गत डाडी निवासी एवं डाडी प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष लखन लाल महतो के एकलौता पुत्र के सड़क दुर्घटना में मृत्यु उपरांत श्राद्ध कर्म में सम्मिलित हुए और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त किया,
मौके पर मुखिया देवकी महतो, मुखिया दशरथ महतो, विस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो,झामुमो नेता नीलकंठ महतो,आजसु केंद्रीय सदस्य परमेश्वर महतो, सेवालाल महतो, सहीत कई लोग मौजूद थे।

