BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
4 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
4 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
4 days ago
Advertisement

ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु JSLPS रामगढ़ द्वारा युथ मोबिलाइजेशन कैंप का सफल आयोजन

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। पलाश – झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन...

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। पलाश – झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), रामगढ़ ने ग्रामीण युवाओं को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से आज गोला, माण्डू और रामगढ़ प्रखंडों में एक व्यापक युथ मोबिलाइजेशन कैंप का सफल आयोजन किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए बेहतर भविष्य के अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय विधायिका श्रीमती ममता देवी ने जेएसएलपीएस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, जेएसएलपीएस द्वारा संचालित यह पहल ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं को चाहिए कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कौशल को विकसित करें और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हों। उन्होंने युवाओं को सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे अवसरों का लाभ उठाने और अपने जीवन को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

इस मोबिलाइजेशन कैंप में 500 से अधिक युवा एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीनों प्रखंडों से लगभग 100 इच्छुक युवक एवं युवतियों ने विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए मौके पर ही पंजीकरण कराया। इसके अतिरिक्त, महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएच जी) की इच्छुक व योग्य दीदियों ने भी भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन कर अपनी सक्रिय भागीदारी और रुचि प्रदर्शित की। कैंप के दौरान, उपस्थित युवाओं को डीडीयू-जीकेवाई एवं अन्य संबंधित कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिनिधि कंपनियों ने भी शिविर में भाग लिया और युवाओं के समक्ष उपलब्ध रोजगार के अवसरों को प्रस्तुत किया। इन प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्रक्रियाओं, आवश्यक योग्यताओं और नौकरी से जोड़ने (जॉब लिंक) की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से साझा किया। सभी कंपनियों ने ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तत्परता दिखाई। कार्यक्रम में प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम), कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर (सीसी), फील्ड थीमेटिक कोऑर्डिनेटर (एफटीसी), प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी (बीपीओ),

आईपीआरपी (आईपीआरपी), जॉब रिसोर्स पर्सन (जेआरपी), संबंधित कंपनी के प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन एजेंसी (पीआईए) केई प्रतिनिधि तथा स्थानीय मुखिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने युवाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़कर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने, अपनी क्षमताओं को निखारने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में, सभी प्रतिभागियों, सम्मानित अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top