विज्ञापन
रजरप्पा। बृहस्पतिवार को हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो ने अपने कई जनता जनार्दन के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर मतदाता प्रतिज्ञा ग्रहण किया, इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे करना अपना जिम्मेदारी समझे, मौके पर मुखिया देवकी महतो वार्ड सदस्य आसामुनी टुडू, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बिरसा टुडू, रीना देवी, सुशीला देवी, किरण देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थें।