रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। हेसालौंग पंचायत में यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पंचायत के उपमुखिया मनीष यादव ने की। बैठक में आगामी 22 अक्टूबर 2025 बुधवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय पूजा एवं डायर मेला बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में झांकी भी निकाली जाएगी। साथ ही, सोहराय पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु एक समिति का गठन किया गया।
मौके पर पुजारी देवनारायण गोप, बबन गोप, रामप्रवेश गोप, कंदु गोप, बहादुर गोप, उगन गोप, सुरेश गोप, राजेश यादव, विपिन यादव, रोहित यादव, विक्कू गोप, लालचंद यादव, साहिल यादव, रितिक यादव, भगत यादव, सूरज यादव, अभिमन्यु यादव, शक्ति यादव, फुलेश्वर यादव, कृष्ण यादव, धर्मवीर गोप, कमेश्वर यादव, अनिल यादव, दिबेंगर यादव, आनंद गोप, बदल यादव, बढन गोप, रामशहय गोप, प्रेम यादव, राजु यादव, रवि यादव, मिथुन यादव, गौतम यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

