रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। दुलमी प्रखंड के मुंडा टोला बोंगई और पांचा ग्राम में रविवार को दिन के 12:00 बजे खिलाड़ियों के बीच जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अजय भोगता ने युवा खिलाड़ियों के फुटबॉल का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है बस उन्हें जरूरत है सही मंच प्रदान करने की। ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सके और राज्य का नाम रोशन कर सकें।
झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। ताकि उन योजनाओं से खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारा जा सके। यही नहीं झारखंड सरकार ने घोषणा की है कि खिलाड़ियों के सुविधा के लिए प्रत्येक पंचायत में एक खेल ग्राउंड का निर्माण कराया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के बीच प्रखंड अध्यक्ष ने फुटबॉल का वितरण किया है
और भरोसा दिलाया कि हर जरुरतमंदो को समय-समय पर सहयोग करूंगा। भोगता ने कहा कि सरकार ने खेल संबंधित विभिन्न प्रकार की योजना धरातल पर ला रही है। उन योजनाओं का लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। मौके पर विजय मुंडा, कृष्णा मुंडा, धनेश्वर मुंडा, बुद्धदेव मुंडा, अमित भोगता, सुबास मुंडा, मनिलाल भोगता ,कुशल भोगता, रविन्द्र मुंडा, बिट्टू मुंडा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


