रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। सीसीएल सुरक्षा विभाग अरगड्डा सिरका क्षेत्र के द्वारा सिरका कोलयरी नया कोयल स्टॉक में रविवार को छापेमारी अभियान चलाया गया, इस दौरान कोयला चोरी करने आए अज्ञात महिला पुरुषों का खदेड़ा गया, जबकि कार्रवाई के समय दो मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर, होंडा शाइन को पकड़ा गया. जिसे रामगढ़ थाने के हवाले किया गया,
सुरक्षा विभाग ने बताया कि क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर इस प्रकार का अभियान कोयला चोरी रोकथाम के लिए आगे भी चलेगा। मौके पर सुरक्षा विभाग जीएम यूनिट के एएसएसआई जितेंद्र, महावीर प्रमोद सिंह, सिरका के इंस्पेक्टर सह प्रभारी राजू राम, एसएसआई उमेश रविदास समेत कई होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।

