रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर एवं रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो के पिता के निधन पर बेरमो विधायक अनूप सिंह तथा धनबाद लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह आज दुलमी प्रखंड के पैतृक गांव होहद पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मौके पर अमित महतो संजय पटेल शालिनी प्रिया करदिप महतो दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस जिला प्रवक्ता व मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश, कमलेश कुमार मोहन कुमार वरुण कुमार गौरीशंकर महतो अमित कुमार डब्लू कुमार सहीत लोग उपस्थित थे ।

