रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका।अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के नेता एवं माननीय विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने अपने आवासीय कार्यालय में गिद्दी ए के विद्युत फोरमैन प्रभात कुमार को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ, अरगड्डा का क्षेत्रीय सह सचिव नियुक्त किया। इस अवसर पर सत्येन्द्र कुमार, तालेश्वर महतो, बिरजू साव, नरेश महतो, महेंद्र पासवान, रामावतार, रविन्द्र राम, राजीव महतो, सुरेश महतो, अनिल मुंडा, लाल सिंह, चारो मांझी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कुंजलाल प्रजापति ने प्रभात कुमार को नियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी।
