प्रखंड के हजारों आदिवासी कार्यक्रम होंगे शामिल
रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा दुलमी प्रखंड इकाई के तत्वधान में रविवार को दिन के 3:00 बजे आदिवासी समाज की एक आवश्यक बैठक दुलमी बाजार टांड़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भुवनेश्वर मुंडा व संचालन अजय बेदिया ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ जिला संयोजक राजेश पहान उपस्थित हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल यानी 10 नवंबर दिन सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ इचातू के सरना स्थल पर झंडा गड़ी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड के सभी 10 पंचायत से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग भाग लेंगे। मौके पर रूपलाल मुंडा, जीतू पहान मनोज मुंडा, शंकर पहान, भौंडा पहान, बबलू मुंडा, विनोद मुंडा, कामेश्वर, बसंत, गज्जू माघा, जितेंद्र महली, देव पहान, बरसी,ललिता, निर्जला, पूनम, शांति, आशा, संजू ,सोनी, सुनीता, सावित्री सहित आदिवासी समाज के कई लोग उपस्थित थे।


