समारोह में रामगढ़ के डी सी जिले के 72 उर्दू विद्यार्थियों को किया पुरष्कृत

भाषा की कोई मजहब नहीं होता है: फैज़ अक अहमद मुमताज

रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। अंजुमन फरोग ए उर्दू, रामगढ़ जिला इकाई के द्वारा नई सराय ईदगाह, मेन रोड रामगढ़ में उर्दू दिवस समारोह जिला स्तर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के कुल 72 चयनित अभ्यर्थियों को रामगढ़ के डीसी और एसपी के हाथों से पुरष्कृत कराया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य संयोजक हाजी रईस खान ने किया और संचालन उतरी छोटानागपुर प्रभारी डॉ शाहनवाज खान ने किया था।

जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक फखरे आलम ने किया। मुख्य अतिथि रामगढ़ के उपायुक्त जनाब फैज़ अक अहमद मुमताज ने कहा कि भाषा की कोई मजहब नहीं होता है। उर्दू जबान में मिठास है इस जुबान को पढ़ने लिखने और बोलने में हमें फख्र महसूस करना चाहिए लेकिन हमारी बदनसीबी है कि हम उर्दू से दूर हो रहे हैं। अंजुमन फरोग ए उर्दू के द्वारा उर्दू की तरक्की के लिए जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है।

मुख्य वक्ता शहजादा अनवर ने कहा कि रामगढ़ जिले में जो प्रयास डॉ शाहनवाज खान और उसकी टीम ने अंजुमन फरोग ए उर्दू के बैनर से किया जा रहा रहा है। जिसे हम सब देख रहे हैं जो ऐसा काम होगा तो एक दिन ज़रूर कामयाबी मिलेगी। संचालन उतरी छोटानागपुर प्रभारी डॉ शाहनवाज खान ने मातृभाषा उर्दू को पढ़ने लिखने की लिए जागरूकता पैदा करना और पढ़ने लिखने वालों को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है।
अतः अंजुमन फरोग ए उर्दू रामगढ़ जिला इकाई के द्वारा जिले भर में जागरुकता अभियान चलाया गया, प्रतियोगिताऐं कराया गया और प्रोत्साहित करने लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हाजी रईस खान और सह संयोजक हाजी फखरे आलम ने कहा कि छः प्रखंडों यथा पतरातु, गोला, मांडू, रामगढ़, दुलमी और चितरपुर में प्रखंड स्तरीय उर्दू प्रतियोगिता संपन्न हुई।
छः प्रखंडों की प्रतियोगिता में कुल 1125 अभ्यर्थी शामिल हुए जिनमें कुल 72 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। जिनकी दो प्रकार की प्रतियोगिता अर्थात उर्दू ज्ञान प्रतियोगिता और उर्दू लेखन प्रतियोगिता परीक्षा ली गई। अभ्यर्थियों को आयु के अनुसार दो वर्ग में बांटा गया था। जूनियर वर्ग में 10 से 15 वर्ष के बच्चे और सीनियर वर्ग में 16 से 20 वर्ष के बच्चों को रखा गया।
समारोह को डी ए वी भरेच नगर के प्राचार्य निशिकांत कर, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली, इंजीनियर जितेंद्र दास, गिरी शंकर महतो, डॉ कफील अहमद कैफी, रिसर्च स्कॉलर जेबा शाहीन, मुफ्ती अब्दुल कुदुस, मुफ्ती इजहार, मौलाना मरगूब मिस्बाही, मौलाना मुजीब आलम, मौलाना कलीमुद्दीन, किश्वर जहां, संजना करमाली ने संबोधित किया।
समारोह को सफल बनाने में अब्दुल रशीद, सलीम खान, आरिफ कुरैशी, आसिफ इकबाल, रफीक उल्लाह, दिलदार अंसारी, रमीजूर रहमान, अकदस नदीम, मो शाहिद रजा, सोहेल अख्तर, इमरान रजा खान, मौलाना मो रजा, विक्की खान, राजा खान का अहम योगदान रहा। समारोह में सैकड़ों की संख्या छात्र छात्राएं और लोग उपस्थित थे।


