रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। बिरसा चौक, महुआटांड़ हेसला में रविवार सुबह 8:00 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोपाल मुंडा ने की, जबकि संचालन नरेश मुंडा ने किया। बैठक में आगामी 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर समारोह की तैयारी हेतु एक समिति का गठन किया गया।
गठित समिति में अध्यक्ष गोपाल मुंडा, उपाध्यक्ष बबलू बेदिया एवं कालीचरण बेदिया, सचिव दिलीप भुईया, नरेश मुंडा और कलीम अंसारी, कोषाध्यक्ष मिथिलेश मुंडा, मनीष बेदिया और गोविंदा बेदिया को बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप में कालेश्वर बेदिया, सुरेश मुंडा, चरण बेदिया, शुभम मुंडा और कंचन मुंडा शामिल हैं।
संरक्षक मंडल में योगेश बेदिया, राजा खान, आनंद बेदिया, रणधीर गुप्ता, जय नारायण बेदिया, मनोज मुंडा, गरीब भुईया और छोटन मुंडा को बनाया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को दिन के 12:30 बजे बिरसा स्मारक स्थल पर झंडारोहण, पारंपरिक पूजा-पाठ एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद दोपहर 1:00 बजे अतिथियों का आगमन होगा तथा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में गोपाल मुंडा, योगेश बेदिया, आनंद बेदिया, दिलीप भुईया, राजा खान, हरिशंकर बेदिया, गोविंदा बेदिया, अनिल बेदिया, जयकुमार मुंडा, बबलू बेदिया, महेश मुंडा, राजेश मुंडा, नरेश मुंडा, सुरेश मुंडा, बबलू महतो, दिनेश मुंडा, चंदन मुंडा, अभय कुमार, मुकेश बेदिया, बैजनाथ राम, मोहम्मद कलीम अंसारी, अमित बेदिया, कंचन मुंडा, मनीष बेदिया, बृजलाल बेदिया और रवि राम सहित कई लोग उपस्थित थे।


