रजरप्पा। दुलमी प्रखंड क्षेत्र बोंगई गांव निवासी राजकुमार मुंडा को ब्लॉक बीडीओ के पद नियुक्ति पत्र मिलने पर की दुलमी 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने निजी तौर पर दिया बधाई। पिछले दिनों राजधानी रांची के मोराबादी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद राजकुमार मुंडा के पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े, पुष्पगुच्छ और उपहार देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।मौके पर दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राजकुमार मुंडा ने लोगों के विश्वास और स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा विकास और जनहित को प्राथमिकता देंगे तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रेरणा दायक बने है,।
