वेंकटेश आयरन एंड एलॉयज लिमिटेड आठ सप्ताह करेगा इस सेवा कार्य में सहयोग
भुरकुंडा (रामगढ़)। समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय सेवा मंच भुरकुंडा ने प्रत्येक सप्ताह की भांति इस रविवार को भी साप्ताहिक हाट भुरकुंडा में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रो से दातुन-पत्तल बेचने आने वाले गरीब-जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री वेंकटेश आयरन एंड एलॉयज लिमिटेड लपंगा भदानीनगर के सहयोग से आठ सप्ताह तक चलने वाले भोजन सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें सैंकड़ों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। बताया गया कि लगातार आठ सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को श्री वेंकटेश आयरन एंड एलॉयज लिमिटेड द्वारा गरीबों को भोजन कराया जायेगा।
मंच के सदस्यों ने फैक्ट्री प्रबंधक अंकित केडिया एवं जीएम मनीष शर्मा को इस मानवीय पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह ने कहा की हमारा प्रयास है कि कोई भी गरीब भूखा न रहे। पिछले दस वर्षों से यह भोजन सेवा जन सहयोग से लगातार चल रही है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने ऐसे नेक और सामजिक कार्यों में सबों को तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।
श्री सिंह ने कहा कि समाज के सहयोग से ही यह संभव हो पाता है। भोजन सेवा सिर्फ जरूरतमंदों का पेट भरना नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा भी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह, उमाशंकर जायसवाल, रिंकू वर्णवाल, शिवकुमार यादव, उदयभान दुबे, लालू उरांव, शुकरा करमाली, आजाद भुइयां, गौरीशंकर महतो, बारीक अंसारी, मो. शाहिद सहित कई लोगों का योगदान रहा।


