25 पंचायतों में 462 लोगों का ब्लड शुगर टेस्ट, 157 पाए गए डायबिटीज से प्रभावित
भुरकुंडा (रामगढ़)।जिंदल फाउंडेशन पतरातू के सीएसआर विभाग द्वारा डायबिटीज अवेयरनेस मंथ के अवसर पर रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य पहल हॉस्पिटल ऑन व्हील्स का आयोजन किया गया। इस मोबाइल क्लिनिक पहल के तहत टीम ने पतरातू प्रखंड के 25 पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के दौरान कुल 462 लोगों का ब्लड शुगर टेस्ट किया गया, जिनमें से 157 व्यक्ति डायबिटीज से प्रभावित पाए गए। सभी प्रभावित लोगों को तत्काल फॉलो-अप केयर से जोड़ा गया और उचित मेडिकल सलाह भी दी गई। फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी गाँव या इलाके से जुड़ा हो, समय पर सही स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त कर सके। ‘
हॉस्पिटल ऑन व्हील्स’ इसी दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम है। यह पहल न केवल ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति भी जागरूक कर रही है। जिंदल फाउंडेशन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे और हेल्थ कैंप एवं मोबाइल क्लिनिक अभियानों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें।


