रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। पीएमइजीपी, पीएमएफएमई एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ब्लॉक बी के सभाकक्ष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त के द्वारा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शंभु शरण बैठा से उक्त तीनों योजना के तहत जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी ली गई जिस पर जानकारी देने के क्रम में महाप्रबंधक उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया
कि पीएमईजीपी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 72 लक्ष्य के विरुद्ध 76 आवेदनों को स्वीकृत कर लाभुकों को लाभान्वित किया गया है वही इस साल अब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। लक्ष्य प्राप्त होने के उपरांत लाभुकों को लाभ देने के संबंध में कार्य किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला समन्वयक अंजन बाड़ा द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के द्वारा पीएम विश्वकर्मा एवं योजना का लाभ लेने के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि पीएम विश्वकर्म योजना अंतर्गत कुल 18 ट्रेड में आवेदन दिया जाता है।
वर्तमान समय में पीएम विश्वकर्म योजना में कुल पांच ट्रेड में आवेदन किया जा रहा है इस पर उप विकास आयुक्त के द्वारा योजना का प्रभावी संचालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। पीएमएफएमई योजना के संबंध में जानकारी देते हुए महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य को जानकारी दी गई की योजना के तहत खाद्य संबंधित क्षेत्र में कार्य करने हेतु इच्छुक लाभुकों को 35% का अनुदान दिया जाता है।
इस दौरान उनके द्वारा योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई जिस पर उप विकास आयुक्त के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी, मार्केटिंग एग्जेक्युटिव डाक विभाग रामगढ़ बृजनंदन कुमार, जिला समन्वयक पीएम विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।


