रजरप्पा। 04 नवम्बर को चुरचू प्रखंड अंतर्गत पंचायत बहेरा के ग्राम कजरी व पिपरा में होने वाले योजनाओं का जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी एवं चुरचू प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम जी के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरी,उप स्वास्थ्य केंद्र कजरी, एवं मुख्तार आलम के घर से रोड नाली एवं गढ़वाल व पीसीसी पथ का निरीक्षण किया गया।
मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बहेरा मुखिया देवकी महतो,पूर्व विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी,जावेद अली,NRP जई फारूक आलम,जल प्रमंडल अनिल कुमार बेदिया, रजक आलम,मोहन प्रजापति,कजरी प्रधान अध्यापक,सहित कई ग्रामीण मौजूद थें।।
