रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। गुरुवार को झारखंड सेवा समिति के सम्मानित सदस्य जीतू अग्रवाल के निर्देश पर कैथा निवासी पोकलाल महतो के लिए एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने रांची के मां रामप्यारी अस्पताल में स्वयं रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विनोद जायसवाल ने बताया कि समाजसेवी जीतू अग्रवाल के आदेश पर यह रक्तदान किया गया।
पोकलाल महतो गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और गले का ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत रक्त की आवश्यकता बताई थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए विनोद जायसवाल तुरंत अस्पताल पहुँचे और एक यूनिट ब्लड दान किया। समाजसेवी जीतू अग्रवाल ने भी विनोद जायसवाल के इस मानवता भरे कार्य की सराहना की और कहा कि उनका यह कदम प्रशंसनीय है।
उन्होंने बताया कि रक्तदान जैसे नेक काम से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। पोकलाल महतो के परिजनों ने भी विनोद जायसवाल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। परिजनों ने बताया कि रक्त उपलब्ध होने में काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन विनोद जायसवाल द्वारा समय पर ब्लड मिलने से मरीज का जीवन बच पाया।


