रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। अरगड्डा अंबेडकर स्थल में शनिवार को भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी रंजीत पासवान, सत्येंद्र महतो, कार्तिक पासवान, नंदू मलिक, प्रेम राम, गुलजार अंसारी, जलाल सागर, छेदी साहू, बंटी सागर, अमित राम, गुड्डू अंसारी, रफीक अंसारी, शिवम सागर, कैलू सागर, विनोद तुरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
