रजरप्पा । दुलमी प्रखंड क्षेत्र में कृषि को सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने की दिशा में दुलमी एग्रीटेक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कंपनी के सौजन्य से किसानों के बीच निःशुल्क सरसों बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश शामिल हुए।
उन्होंने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराते हुए सरसों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मंगलेश कहा कि खेती-किसानी हमारे क्षेत्र की जीवनरेखा है खेती बारी किसानों का मूल आधार है राज्य सरकार का उदेश्य किसानों को सशक्त बनाना है।उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होने से उत्पादन में वृद्धि होगी,जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक आधारित खेती,जैविक खेती को बढ़ावा देने और कृषि योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कंपनी एवं प्रखंड स्तरीय टीम किसानों के बीच विभिन्न कृषि सहायता कार्यक्रम चलाती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की,किसानों ने कहा कि समय पर बीज उपलब्ध होने से वे रबी फसल की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।कई किसानों ने बताया कि ऐसी पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है तथा कृषि उत्पादन में सकारात्मक प्रभाव डालती है। मौके पर सीईओ राजकुमार महतो व सैकड़ो किसान मौजूद थे।

