ग्रामीणों को अब 24 घंटे नियमित रूप से बिजली की रौशनी से मिलेगी: राजीव
रजरप्पा। रामगढ़ जिला दुलमी प्रखंड के सिकनी के होहद गाँव में पिछले कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफ़ॉर्मर के कारण ग्रामीण अंधकार मे डूबे थे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पठन पाठन बाधित थी, अन्य कई तरह के कार्य रुक गए थे। ग्रामीणों द्वारा समस्या की सूचना प्राप्त होते ही इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से विभागीय टीमों के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। राजीव जायसवाल को सूचना मिलने पर तेज़ और समन्वित प्रयासों के परिणाम स्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफ़ॉर्मर लगाकर गाँव में पुनः बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
देर रात हुए इस कार्य ने ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की। नये ट्रांसफ़ॉर्मर का उद्घाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जयसवाल के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन मे बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होकर प्रतिनिधि का स्वागत किया आभार व्यक्त किया। मौके पर राजीव जयसवाल ने कहा: “ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान पहली प्राथमिकता है और मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी हैं। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा की उपलब्धता बच्चों की शिक्षा, परिवारों की सुरक्षा और गाँव की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुझे खुशी है कि हम रिकॉर्ड समय में इसकी व्यवस्था कर पाए। ग्रामीणों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और यही मुझे हर दिन बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।”कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे, अधिवक्ता लोकेश्वर महतो, मोहन महतो, देवकुमार महतो,सुरेंद्र महतो, अजय महतो,बीरेंद्र महतो,पवन पटेल,ऋषि महतो,राजेंद्र महतो,लालचंद महतो,प्रभु महतो,सुखदेव महतो,खिलेश्वर महतो,दामोदर महतो सहित,बड़ी संख्या में महिलाएँ और बच्चे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे,जिन्होंने बिजली बहाली पर खुशी व्यक्त की।


