रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। सीसीएल सिरका कोलियरी के समीप गांव चाणक बस्ती में शनिवार को अफरा तफरी का माहौल रहा, यहां स्थानीय सीसीएल सिरका प्रबंधन के द्वारा गांव के मकान खाली करने संबंधी नोटिस चिपकाने का कार्य किया जाना था, जैसे ही सुरक्षाकर्मी व पुलिस बल के साथ गांव चाणक पहुंचे, ग्रामीणों ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया, इस संबंध में सुरक्षा विभाग ने बताया कि 35 घरों में प्रबंधन सिरका के द्वारा घर खाली करने संबंधी नोटिस चिपकने का आदेश दिया गया था, जिसे लेकर कार्रवाई की जा रही थी,
लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी. वही ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग यहां तीन से चार पीढ़ियो से लगातार रह रहे हैं, प्रबंधन ने अभी तक कईयो को मुआवजा और नौकरी को लेकर उचित पहल नहीं की है, जिसके कारण विरोध किया जा रहा है. मौके पर सीसीएल सिरका एसएसआई उमेश रविदास, जीएम अरगड्डा युनिट के एसएसआई जितेंद्र, प्रमोद सिंह समेत कई होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।

